Skymet weather

3 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर और मध्य भारत में बारिश के आसार, दिल्ली में कोहरे व सर्दी का प्रभाव

February 2, 2020 7:13 PM |

मध्य भारत के भागों पर आर्द्र और शुष्क हवाओं के आपस में टकराने के चलते मौसम बदल रहा है। अनुमान है की 3 फरवरी को दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

भोपाल, इंदौर, सूरत, मुंबई, नासिक समेत दक्षिण भारत के शेष राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में खिली धूप रहने की संभावना है। लेकिन रात का तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण मौसम ठंडा रहेगा। पूर्वी भारत पर ठंडी और शुष्क हवाओं के आपस में टकराने के चलते ओड़ीशा के दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरी ओड़ीशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इन भागों में सुबह सर्द होगी और कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

असम और इससे सटे भागों पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है। यह सिस्टम पूर्वी असम और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिणी राज्यों में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ पहुँच रही हैं जिससे उत्तरी आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

लेकिन चेन्नई, बंगलुरु और हैदराबाद समेत शेष दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आंशिक बादल छा सकते हैं। कर्नाटक और केरल के तटों पर गर्मी और बढ़ जाएगी क्योंकि पारा ऊपर जाएगा। उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के राज्यों में बादल आ जाएंगे और 3 फरवरी की रात से दक्षिणी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को यह सिस्टम प्रभावित नहीं करेगा। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। लेकिन इन राज्यों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा कुछ स्थानों पर छा सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try