25 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: कोलकाता, रांची, पटना समेत पूर्वी भारत में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि के आसार

February 24, 2020 7:41 PM|

पूर्वी भारत में मौसम का उग्र रूप दिखाई दे रहा है। बिहार और झारखंड के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। एक ट्रफ उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से पश्चिम बंगाल तक बनी है। इन सभी सिस्टमों के कारण बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ बढ़ गई हैं।

यही वजह है कि पूर्वी राज्यों में बारिश हो रही है। कोलकाता, रांची, पटना और जमशेदपुर सहित ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर गरज के साथ तेज़ वर्षा होना का अनुमान है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल से मौसम कुछ कमजोर हो जाएगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां 25 फरवरी से तेज़ हो सकती हैं।

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश जारी रहेगी। राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश पर उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मुंबई में तेज़ धूप रहेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी शीतल और शुष्क हवाएँ चलेंगी। न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आएगी जबकि दिन में पारा इन भागों में कुछ ऊपर जाएगा। दिल्ली प्रदूषण पिछले दो दिनों की तुलना में कुछ बढ़ सकता है।

पहाड़ों पर जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि उत्तराखंड में अगले 36 घंटों तक छिटपुट बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में उत्तरी आंध्र प्रदेश कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बना है। जिसके कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मुख्यतः मौसम शुष्क होगा। दक्षिणी तमिलनाडु में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles