23 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में बारिश

February 22, 2019 6:55 PM | Skymet Weather Team


एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है, जिस कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर उत्तरी मैदानी इलाकों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच शुष्क और ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में दिन और रात के तापमान गिरेंगे। लुधियाना, चंडीगढ़, हिसार, झाँसी और कोटा जैसे जगहों के तापमान गिरने की संभावना है। दिल्ली में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बना रहेगा।

एक anti- cyclone पश्चिम बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों से तटीय उत्तरी आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है, जिस कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाएँ उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं' के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर मिल रही है। इस सिस्टम की वजह से नागपुर, रायपुर, बिलासपुर, उमरिया और मांडला पर बारिश हो सकती है। हालांकि राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पर मौसम शुष्क बना रहेगा। यहाँ तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के पूर्वी भाग और उसके आसपास बना हुआ है, जिस कारण डिब्रुगढ़, टिंसुकिया पर हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी भागों पर बर्फबारी की भी संभावना है। बाकी पूर्वोत्तर भारत पर मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं झारखंड में गुमला, खूंटी और रांची में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान गिरेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण में, anti- cyclone बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है, इसलिए गर्म और आर्द्र हवाएँ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर बहेंगी। यहाँ न्यूनतम तापमान भी एक दो डिग्री बढ़ेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES