Skymet weather

20 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में अच्छी बर्फबारी होगी शुरू, देश के बाकी हिस्सों में अभी इंतज़ार

February 19, 2020 7:21 PM |

उत्तर भारत में जल्द ही वो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुँचने वाला है जिसका पिछले कई दिनों से इंतज़ार हो रहा था। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक सर्कुलेशन बनेगा।

इन सिस्टमों के कारण उत्तर भारत में न सिर्फ पर्वतीय राज्यों में बल्कि मैदानी इलाकों में भी कुछ दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा।

20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। 20 फरवरी की रात से ही उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम बदलने से इन भागों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्के बादल आएंगे जिसके कारण रात तापमान बढ़ जाएगा। इन राज्यों में भी 21-22 से बारिश आने वाली है।

मध्य भारत में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। आर्द्र हवाएँ चलेंगी जिससे नमी बढ़ेगी। इससे मुंबई समेत मध्य भारत के शहरों में दिन का तापमान नहीं बढ़ेगा। हालांकि रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई सहित दक्षिण भारत के सभी शहरों में शुष्क रहेगा। तटीय कर्नाटक और केरल में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में तापमान 35 डिग्री के करीब रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try