2 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: गुलमर्ग, सोनमर्ग, उत्तरकाशी में हल्की बारिश और बर्फबारी

February 1, 2019 7:34 PM|

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ चुका है जिसके कारण पश्चिमी हिमालय पर बारिश का ज़ोर कम हो जाएगा और अब जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश पर हल्की बारिश ही होने की संभावना हैं। दूसरी ओर उत्तरी मैदानी इलाकों पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस बीच मैदानी इलाकों पर उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के न्यूनतम गिरेंगे। दूसरी ओर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1-2℃ से गिरावट आएगी। इस बीच दिल्ली प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार आया है। हालांकि अधिकांश स्थानों पर अभी भी यह खराब श्रेणी में ही बना हुआ है।

मध्य भारत में एक कमज़ोर ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर जा रही है जिसके कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान 1-2℃ से गिरेंगे।   पूर्वोत्तर भारत में पूर्वी दिशा से नम हवाएँ आ रही हैं जिनके कारण अरुणाचल प्रदेश पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के तापमान में हल्की गिरावट आएगी हालांकि झारखंड, ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नम हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है।   दक्षिणी प्रायद्वीप पर शुष्क मौसम ही बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण पूर्वी हवाओं के कारण तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। तटीय कर्नाटक और केरल पर शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा। यहाँ अधिकतम तापमान 32 से 35℃ के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles