2 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार में जारी रहेगा घना कोहरा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में शुष्क मौसम

February 1, 2018 6:30 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। हालांकि इसके पीछे ही एक नया सिस्टम राज्य के करीब पहुँच गया है जिससे कश्मीर क्षेत्र में गतिविधियां बंद नहीं होंगी। अनुमान है कि जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर कल भी हल्की वर्षा और बर्फबारी जारी रहेगी।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। इन राज्यों के साथ-साथ उत्तर-भारत के मैदानी राज्यों में भी मौसम शुष्क होगा।

इस बीच उत्तर में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक दिन का तापमान तेज़ी से ऊपर गया है और कल भी सामान्य से ऊपर ही रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के भागों में कल सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में मौसम शांत है। सभी भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग सभी भागों में अधिकतम तापमान और ऊपर जाएगा, दिन में गर्मी बढ़ेगी।

हालांकि गुजरात और राजस्थान में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह का रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी कई जगहों पर सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। नागालैंड में एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

दक्षिणी राज्यों में मौसम साफ और शांत है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-मध्य से श्रीलंका तक बनी ट्रफ भी दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत को प्रभावित नहीं करेगी।

इस बीच तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में रात शीतल और सुहावनी होंगी।

Live status of Lightning and thunder

आखिर में प्रमुख शहरों के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम होगा, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मुंबई और चेन्नई में धूप के साथ गर्मी रहेगी। दूसरी ओर बंगलुरु और हैदराबाद में मौसम ठंडा और सुहावना होगा। कोलकाता में दिन गर्म जबकि रात खुशनुमा होगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES