18 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश

February 17, 2019 9:33 PM|

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू- कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रभावित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है। इन सिस्टम्स के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर मध्यम से भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच पंजाब, उत्तरी हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन भागों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा।

अब बात पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के मध्य भागों और उससे सटे मेघालय पर बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण, पश्चिमी असम को छोड़कर बाकी पूर्वोत्तर राज्यों पर बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी ओड़ीशा में शुष्क मौसम बना रहेगा, हालांकि ओड़ीशा के तटीय भागों पर बारिश के आसार है। इन भागों के न्यूनतम तापमान भी गिरेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

बढ़ते है मध्य भारत की ओर। ,मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ पर शुष्क और ठंडी हवाएँ चल रही है, इसलिए शुष्क, आरामदायक और सुहावना मौसम बना रहेगा।

दक्षिण में, एक ट्रफ रेखा, मुन्नार की खाड़ी से तेलंगाना की ओर जा रही है, जिसके कारण तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। बाकी भागों पर मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles