Skymet weather

17 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर व उत्तर भारत में वर्षा

February 16, 2019 7:18 PM |

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पाकिस्तान और साथ लगे राजस्थान पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान ये सिस्टम्स अपने साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी लाएँगे। पंजाब, हरयाणा, दिल्ली, व उत्तरी राजस्थान में भी एक दो जगह पर बारिश की संभावना है।

एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर देखा जा सकता है। साथ ही एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से उत्तरी बांग्लादेश तक जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर व नागालैंड पर बारिश देगा।

मध्य भारत की ओर बढ़ें तो दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और उत्तरी गुजरात में मध्यम हवाएँ चलेंगी। सुबह ठंडी होगी और धुंद छाई रहेगी। मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में कोहरा छाया रहेगा। विदर्भ में न्यूनतम तापमान गिरने का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से अरब सागर तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश तट से लगते हुये उत्तरी तमिलनाडु तक जा रही है। ये सिस्टम आंध्र प्रदेश तट, तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश देगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try