16 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में बढ़ेगा पारा

February 15, 2018 5:55 PM | Skymet Weather Team


 

उत्तर भारत के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ था। यह सिस्टम अब पूर्वी दिशा में बढ़ रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर कल भी बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

उत्तर-पश्चिम भारत में धीरे-धीरे पारा ऊपर का रुख कर रहा है। यहाँ सभी स्थानों पर आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने से दोपहर में हल्की गर्मी होगी हालांकि शीतल उत्तर-पश्चिमी हवाएँ गर्मी महसूस नहीं होने देंगी। इसलिए दिल्ली में दिन में चमकती धूप का आनंद आप ले सकते हैं। सुबह और रात ठंडी होंगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत की ओर चलें तो सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर हवाओं में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी।

समूचे मध्य भारत में मौसम गर्म और शुष्क होगा। दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक ट्रफ बनी हुई है। यह ट्रफ पश्चिमी असम से गंगीय पश्चिम बंगाल के बीच है। हालांकि खाड़ी से पर्याप्त नमी ना मिलने के कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर के सभी भागों में मौसम सूखा रहेगा।

यहाँ अरुणाचल एकमात्र ऐसा राज्य होगा जहां एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओड़ीशा में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा।

कोलकाता में सुबह और रात सुहावनी होगी लेकिन दिन गर्म रहेगा।

दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम में कुछ अच्छा बदलाव नहीं दिखेगा, क्योंकि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और इसके आसपास कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है। समूचे दक्षिण में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

कर्नाटक और केरल में दिन गर्म होगा। बंगलुरु और हैदराबाद में दिन में धूप खिली रहेगी। रात में मौसम खुशनुमा होगा। चेन्नई में गर्मी के साथ उमस भी परेशान करेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES