Skymet weather

15 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में बढ़ेगा पारा, कश्मीर में होगी बर्फबारी

February 14, 2018 8:19 PM |

 

उत्तर के पर्वतीय राज्यों में पिछले 3-4 दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पास पहुँच गया है जो एक दिन के विराम के बाद जम्मू कश्मीर में कल से कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी देगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर बारिश और हिमपात देखने को मिलेगा।

मैदानी भागों में अमृतसर से जयपुर और जैसलमर से मेरठ तक मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी। इसके चलते दिन में धूप तेज़ होगी और अधिकतम तापमान बढ़ेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में फेरबदल की उम्मीद कम है।

राजधानी दिल्ली में चमकती धूप के बीच पारा बढ़ेगा और गर्मी महसूस होगी।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है जबकि शेष सभी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम में बदलाव के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पटना में धूप खिली रहेगी और दिन गर्म होगा। कोलकाता में गर्म और उमसभरा मौसम अपेक्षित है।

मध्य भारत और आसपास के भागों पर बने मौसमी सिस्टम निष्प्रभावी हो गए हैं जिससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी अब साफ और शुष्क मौसम की अपेक्षा है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा जिससे दिन में मौसम गर्म हो सकता है।

लेकिन उत्तर से आने वाली शीतल हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

यहाँ इंदौर में धूप खिली रहेगी और दिन गर्म होगा। जबकि रायपुर में आंशिक बदलों के साथ दिन सहज बना रहेगा।

दक्षिण भारत के आसपास भी कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है। इसके चलते दक्षिण भारत में लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर दिन के समय धूप खिली रहेगी और गर्मी भी महसूस की जाएगी।

यहाँ बंगलुरु में आंशिक बादल अपेक्षित हैं जबकि हैदराबाद और चेन्नई में दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम गर्म रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try