Skymet weather

13 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में बढ़ेगा पारा, कश्मीर में अच्छा हिमपात

February 12, 2020 7:01 PM |

जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर अपना असर दिखा रहा है। कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बदला हुआ है मौसम। यह सिस्टम अभी भी कश्मीर के पास है। इसके प्रभाव से बना सर्कुलेशन उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर है।उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ बर्फबारी देखने को मिलेगी। लद्दाख में कुछ स्थानों पर जबकि हिमाचल में एक-दो स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी शुष्क मौसम के बीच दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी।

विदर्भ पर बना विपरीत चक्रवाती क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश पर पहुंचा है। समूचे मध्य भारत में आर्द्र और गर्म हवाएँ आएंगी जिससे मध्य भारत में सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात और महाराष्ट्र में दिन व रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। सूरत, गांधीनगर, मुंबई, अहमदनगर, जैसे जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुँच जाएगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सामान्य से दिन और रात के तापमान नीचे बने हुए हैं। न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम चल रहा है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। असम पर बने सर्कुलेशन है। यह सिस्टम पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश दे सकता है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों और पूर्वी राज्यों में सभी जगहों पर मौसम साफ होगा।

दक्षिण भारत में पूर्वी हवाएँ आर्द्रता लेकर आ रही हैं जिससे तमिलनाडु के तटीय शहरों में हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है। जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try