1 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम, मैदानी भागों में रहेगा मध्यम कोहरा

January 31, 2017 3:05 PM | Skymet Weather Team

 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश और हिमपात में विराम लगा है और लोगों को बहुप्रतीक्षित राहत मिली है।

इस सिस्टम के आगे निकलने से उत्तर के पहाड़ों से शीतल हवाएँ दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों तक पहुँचेंगी। इन हवाओं के चलते मैदानी राज्यों में पारा गिरेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे में कमी आएगी जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

इस बीच पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे बांग्लादेश पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते इन भागों में पूर्वी हवाएँ प्रभावी होंगी जिससे असम, अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इधर मध्य और दक्षिणी राज्यों में किसी मौसमी सिस्टम के अभाव में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

हालांकि एक ट्रफ दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से कोंकण के तटों तक बनी हुई है लेकिन इसका प्रभाव दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के मुख्य भू-भाग पर नहीं दिखेगा। जबकि लक्षद्वीप में इसके चलते कुछ वर्षा हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES