Skymet weather

7 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम रहेगा शुष्क

December 6, 2015 5:01 PM |

 

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय कोमोरिन और दक्षिणी तमिलनाडु के तटों के करीब बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप से निकलकर इस निम्न दबाव के बीच से गुजरते हुए पूर्वी दिशा तक जा रही है।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के चलते दक्षिणी तटवर्ती तमिलनाडु के जि़लों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि चेन्नई सहित राज्य के शेष भागों में बारिश कम होने से लोगों को राहत मिली है। चेन्नई और शेष तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश कम होगी और इन भागों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ स्थानों मध्यम वर्षा संभव है।

दक्षिणी केरल में अच्छी बारिश का अनुमान है। जबकि उत्तरी केरल, इससे सटे कर्नाटक, दक्षिणी आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा संभव है।

दक्षिण से सीधे रूख उत्तर भारत का करते हैं। यहां एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास से निकल रहा है।

हालांकि 8 दिसम्बर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुंचेगा जो वर्तमान में ईरान के आसपास है। इसके प्रभाव से 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि इसी दौरान दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिलेगी।

फिलहाल अगर सोमवार की बात करें तो दिल्ली सहित उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान भी स्थिर रहेगा। हालांकि उत्तर भारत, बिहार और उत्तरी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं प्रदूषण के साथ घना कोहरा यातायात में समस्याएं खड़ी कर सकता है।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try