6 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात ओखी की वजह से पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान पर बारिश

December 5, 2017 7:01 PM|

 

चक्रवाती तूफान ओक्खी अब डिप्रेशन का रूप ले लेगा। यह प्रणाली 5 दिसंबर की रात के दौरान सूरत के नजदीक दक्षिण गुजरात तट को पार कर जाएगी। गुजरात के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मुंबई सहित महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी हालांकि, मुंबई में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

वहीं ओक़ी से पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में डिप्रेशन का रूप ले लेगा और पश्चिमी उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। यह सिस्टम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बारिश दे सकती है। चेन्नई, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित पूर्वी तट में कम से कम 24 घंटों के लिए इस सिस्टम का असर नहीं होगा। हालांकि, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उत्तर भारत पर आयें तो उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तर-पश्चिमी मैदानों पर चलेंगी। हालांकि, बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री से नीचे रहेगा।

दिल्ली के बारे में बात करें तो दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहेगा जिसकी वजह से भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट के आखिरी दिन के दिन श्रीलंका के खिलाड़ियों को प्रदूषित वातावरण का सामना करना पड़ेगा।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो यहाँ मौसम शुष्क मौसम रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में कोहरा और धुंध देखा जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles