5 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात ओक्खी देगा मुंबई, गुजरात में बारिश; दिल्ली प्रदूषण बरकरार

December 4, 2017 6:56 PM|

 

बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ओक्खी ने अब कमजोर होना शुरू कर दिया है। यह सिस्टम वर्तमान में मध्य अरब सागर के ऊपर है और गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही कोंकण और गोवा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मुंबई में भी बारिश का आगमन होगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र डिप्रेशन का रूप ले लेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। हालांकि, मौसम प्रणाली अभी भी तट से दूर है इसलिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन तमिलनाडु और दक्षिण केरल के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्व भारत की ओर जाएँ तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्रों पर है। हालांकि, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अनुपलब्ध नमी की वजह से, इस क्षेत्र पर मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और मेघालय के हिस्सों में कोहरे की उम्मीद है।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

उत्तर भारत का रुख करें तो हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। उत्तरी मैदानों के अधिकांश हिस्सों में में धीमी हवाएँ चलेंगी जिसकी वजह से हल्के से मध्यम कोहरा पंजाब और हरियाणा पर देखा जा सकता है। दिल्ली की बात करें तो कम से कम 24 घंटों तक प्रदूषण बढ़ोतरी पर रहेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles