31 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल में कोहरा

December 30, 2017 4:52 PM|

 

उत्तर भारत में मौसम की स्थिति के बारे में बात करे तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के उत्तरी हिस्सों पर बना हुआ है। इस प्रणाली के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

यह अनुमान है कि रात के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इस सिस्टम के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली के आसपास के हिस्सों में कोहरे की उम्मीद है।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की और रुख करे तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों और दक्षिण असम के आसपास के हिस्सों में देखा जा सकता है। इस प्रणाली के कारण नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर एक और चक्रवाती सिस्टम देखा जा सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के आस-पास के हिस्सों में इस प्रणाली के चलते मध्यम से घना कोहरा संभव है।

मध्य भारत में महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक कमजोर चक्रवाती सिस्टम देखा जा सकता है। इस प्रणाली के कारण मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में धुन्ध छायी रहेगी। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंडी रातों की संभावना है।

दक्षिण भारत की बात करे तो एक कमजोर चक्रवाती सिस्टम बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस प्रणाली से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके चलते तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

पूर्वी तटों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। एक और चक्रवाती सिस्टम मलाय तट और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी के आस-पास के हिस्सों पर बना हुआ है। इसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles