3 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडु, आंध्रा प्रदेश में बारिश, मध्य भारत में मौसम शुष्क

December 2, 2018 6:52 PM|

दक्षिण भारत से शुरू करें, तो इस वक़्त एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका से सटी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती क्षेत्र से होते हुए दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। इसके चलते तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा अन्य चक्रवाती क्षेत्र दक्षिण पूर्वी बंगाल की खड़ी पर बना हुआ है जो दक्षिणी निकोबार पर मध्यम वर्षा होने दे सकता है।

मध्य भारत की बात करें तो एक विपरीत-चक्रवात विदर्भ और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएँ चल रही हैं जिससे सपूर्ण मध्य भारत में शुष्क मौसम जारी रहेगा। सुबह के समय धुंध और कुहासा छाए रहने के आसार हैं।

उत्तर भारत की ओर बढ़ें तो, एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 1-2 स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

वही उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शुष्क मौसम जारी रहेगा। इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का क्रम बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत जारी रहेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। हालांकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। कुछ भागों में हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles