27 दिसम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कोहरा जारी रहने के आसार

December 26, 2016 4:30 PM|

 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चेन्नई में भी दिन में एक-दो बार बारिश हो सकती है। बादलों और बारिश के चलते तमिलनाडु में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

मध्य भारत के भागों में उत्तर और उत्तर-पूर्व से ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। इन हवाओं के चलते मध्य भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

पूर्वोत्तर राज्यों का रुख करें तो यहाँ मिज़ोरम और उससे सटे क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा दे सकता है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।

कोहरे का कल के लिए पूर्वानुमान यह है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों और पंजाब तथा हरियाणा के कुछ भागों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

इधर उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है जिससे उत्तर के पहाड़ी और मैदानी दोनों भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles