26 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी

December 25, 2018 6:33 PM | Skymet Weather Team


उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ये अपने साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी भागों में वर्षा और बर्फबारी लाएगा। वहीं उत्तरपश्चिमी मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा।

मध्य भारत की ओर बढ़ें तो, एक ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत तक जा रही है। सम्पूर्ण मध्य भारत में ठंडी हवाएँ बहेंगी। इसके चलते राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के तापमानों में गिरावट आएगी। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक बार फिर शीत लहर जैसी परिस्थितियाँ महसूस की जा सकती हैं।

अब दक्षिण भारत का रुख करें तो एक ट्रफ रेखा कर्नाटक पर बनी हुई है, इसके चलते तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। शेष तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अंत में पूर्व और उत्तरपूरवी भारत की बात करें तो, यहाँ पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और साथ लगे मेघालय पर बना हुआ है, लेकिन ये अपने साथ इन राज्यों में कोहरे के अलावा कोई और खास मौसम गतिविधी लाने में असक्षम रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES