Skymet weather

25 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: केरल और दक्षिणी तमिलनाडु पर हल्की बारिश; मध्य भारत में मौसम शुष्क

December 24, 2018 8:22 PM |


शुरुवात दक्षिण भारत से करें तो, एक ट्रफ रेखा अरब सागर से हिंद महासागर की ओर जा रही है जिसके कारण तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं। केरल ओर दक्षिणी तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने के आसार हैं। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि यहाँ बारिश होने की संभावना नहीं हैं। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य भारत में शुष्क मौसम जारी रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के एक-दो स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी राजस्थान का न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक गिरेगा।

उत्तर भारत में एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। हालांकि इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और जम्मू- कश्मीर व उत्तराखंड में शुष्क मौसम ही जारी रहेगा। इस बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी आएगी जिसके कारण यहाँ शीत लहर का प्रकोप कम हो जाएगा। इन स्थानों पर मध्यम से घाना कोहरा भी छाने की संभावना हैं। दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। यहाँ पर तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

हालांकि असम पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अरुणाचल प्रदेश में एक -दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर राज्यों में शुष्क मौसम ही बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try