दक्षिण भारत की बात करें तो एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु की ओर बढ़ रही है जिसके कारण तमिलनाडु पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना हैं। अगले 24 घंटो के दौरान, दक्षिणी कर्नाटक, केरल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश पर भी हल्की बारिश हो सकती हैं। हालांकि, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में शुष्क मौसम ही जारी रहेगा।
पूर्वोतर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल और सिक्किम से उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम पर हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि इस बारिश के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। सुबह के समय कोहरा भी छाने की उम्मीद है।
दूसरी ओर पूर्वी राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। यहाँ न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सामान्य से नीचे रहेगा। हल्के से मध्यम कोहरा भी बना रहेगा।
मध्य भारत में कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र साथ ही छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इसलिए शीत लहर का प्रकोप 24 घंटो के बाद कम हो जाएगा। सुबह के समय धुंध भी छाई रहेगी।
Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India
उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों पर शुष्क मौसम ही बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरे के साथ कई जगहों पर पाला भी पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में, राजस्थान पर दक्षिणी पूर्वी और पूर्वी हवाएँ चलेंगी जिनके कारण यहाँ का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिल्ली प्रदूषण की बात करे, तो यह खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।
Any information taken from here should be credited to skymetweather.com