2 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात ओखी के चलते लक्षद्वीप में भीषण वर्षा, दिल्ली में घटेगा प्रदूषण

December 1, 2017 5:00 PM | Skymet Weather Team


 

तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों में भीषण बारिश देने के बाद चक्रवाती तूफान ओखी शुक्रवार की सुबह भीषण चक्रवात बन गया और लक्षद्वीप के करीब पहुँच गया। स्काइमेट के अनुसार समुद्री तूफान ओखी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में जाएगा और अगले 48 घंटों तक यह प्रभावी बना रहेगा।

[yuzo_related]

इसके प्रभाव से लक्षद्वीप में भीषण वर्षा के आसार हैं। केरल से इसके दूर होने के चलते राज्य में बारिश कम हो जाएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां में व्यापक कमी आने की संभावना है। हालांकि चेन्नई और बंगलुरु में हल्की वर्षा हो सकती है।

इस बीच अंडमान सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम जल्द ही गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में दक्षिणी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत का रुख करें तो यहाँ गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में बादल छाने की संभावना है। हालांकि विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आसमान साफ बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों में पहले से ही त्रिपुरा और बांग्लादेश पर एक चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना हुआ है। लेकिन मोइश्चर की कमी के चलते यह सिस्टम निष्प्रभावी रहेगा। यानि पूर्वोत्तर भारत के सभी हिस्सों में कल भी शुष्क मौसम जारी रहेगा। हालांकि त्रिपुरा, मेघालय, उत्तरी बिहार और पश्चिम बंगाल में सुबह के हल्का कोहरा छा सकता है।

Live status of Lightning and thunder

उत्तर भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ शुष्क और ठंडी हवाएँ उत्तर-पश्चिम की ओर से चलेंगी जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण में कमी रहेगी। हालांकि सुबह-शाम हवा की गुणवत्ता खराब रहेगी। outdoor activities में सावधानी बरतें।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES