11 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में वर्षा; कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी

December 10, 2017 5:00 PM | Skymet Weather Team


 

वर्तमान में, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर के पास देखा जा सकता है। इसके साथ, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। समय के साथ इन गतिविधियों की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भी हल्की वर्षा की उम्मीद है।

इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर देखा जा सकता है जिससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश से हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी उम्मीद है। इतना ही नहीं, इन क्षेत्रों में तापमान में भी महत्वपूर्ण गिरावट आ सकती है। दिल्ली प्रदूषण के बारे में बात करें तो कल स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है, लेकिन बारिश होने पर ही सुधार की उम्मीद है।

[yuzo_related]

इसके अलावा, एक ट्रफ़ रेखा इस प्रणाली से गुजरात तट तक जा रही है। इसके साथ ही, राजस्थान और आसपास के गुजरात के कुछ हिस्सों में कुछ बारिश हो सकती है।

मध्य भारत की ओर आयें तो गुजरात के बाकी हिस्से, मध्य प्रदेश और विदर्भ में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रकार, पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने के कारण, गंगीय पश्चिम बंगाल का मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में सुबह के दौरान कोहरा देखने को मिल सकता है।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत की बात की जाये तो कोमोरिन से केरल क्षेत्र तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। इस प्रकार, दक्षिण केरल में हल्की बारिश हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम शुहस्क रहेगा। हालांकि पश्चिमी तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर सुबह के समय कोहरा देखा जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES