1 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: तापमानों में और गिरावट। केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश

November 30, 2018 5:13 PM | Skymet Weather Team

दक्षिण भारत से शुरुआत करें तो, पूर्वी हवाएँ एक बार फिर कमजोर पड़ गयी हैं, जिसके कारण तमिलनाडु में वर्षा में कमी आएगी। हालांकि अरब सागर से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके चलते, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। जबकि दक्षिण भारत के बाकी भागों में मौसम शुष्क होगा।

मध्य भारत की ओर चलें तो यहाँ गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाडा और छतीसगढ़ में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बहेंगी। जिससे इन राज्यों में न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं। इसके अलावा, दिन में धूप और शुष्क मौसम जारी रहेगा।

बात उत्तर भारत के मौसम की करें तो यहाँ दिन और रात के तापमान में कमी आ रही है, लेकिन आंकड़े अभी भी सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। अब ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तापमान में थोड़ी और कमी लाएँगी।

वहीं, जम्मू व कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क होगा और दिन में धूप रहेगी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अंत में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर मुड़ें तो यहाँ ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ पहुंचाना शुरू हो गई हैं, जिनके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में कहीं भी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालय के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर कोहरा देखने को मिल सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES