1 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात ओखी के और भीषण होने की संभावना, केरल व तमिलनाडु में भीषण बारिश

November 30, 2017 7:04 PM|

 

शुरुआत दक्षिण भारत के भागों से जहां समुद्र में व्यापक हलचल है और कोमोरिन क्षेत्र में बना चक्रवात ओखी दक्षिणी राज्यों में भारी वर्षा दे रहा है। ओखी तूफान पश्चिमी उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके भीषण चक्रवात बनने की संभावना है। इसके चलते केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में भीषण बारिश पहले से ही हो रही है। केरल के मध्य और दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को भी तेज़ हवाओं के साथ तूफानी बारिश के आसार हैं। चक्रवात के आगे बढ़ने के साथ लक्षद्वीप में मूसलाधार वर्षा से जन-जीवत प्रभावित हो सकता है।

तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु में बारिश में धीरे-धीरे कमी आएगी।

[yuzo_related]

इस बीच दक्षिणी अंडमान सागर पर भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह जल्द ही गहरे निम्न दबाव का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मध्य भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहेगा जबकि सामान्य तापमान के साथ रात में मौसम शीतल होगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवती सिस्टम बांग्लादेश और इससे सटे त्रिपुरा के ऊपर दिखाई दे रहा है। लेकिन इस सिस्टमों को बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं मिल रही है जिसके चलते समूचे पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान 25 डिग्री के नीचे बना रहेगा।

उत्तर भारत में भी पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम शुष्क होगा। इस बीच कल से कल से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ फिर से प्रभावी होंगी। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा बढ़ने से राजधानी दिल्ली के प्रदूषण में कुछ कमी आएगी।

तो घटते प्रदूषण के बीच बढ़ती दिल्ली की सर्दी का आनंद लेने के लिए रहिए तैयार।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles