4 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: पटना, रांची, इलाहाबाद, वाराणसी में बारिश

August 3, 2017 5:58 PM|

 

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस वक्त हिमालय के तराई वाले क्षेत्र से हो कर गुजर रही है। इस मौसमी सिस्टम की वजह से जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के तराई वाले क्षेत्रो, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी बचे हिस्सो में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करे तो उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवती सिस्टम बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से हो कर गुजर रही है। इन मौसमी सिस्टमों की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में बारिश बढ़ने की संभावना है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश होगी।

मध्य भारत में छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि विदर्भ, मराठवाडा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन हल्की बारिश से इंकार भी नही किया जा सकता है।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत में कोंकण गोवा में बारिश कम हो गई है। जबकि तटीय कर्नाटक, केरल में हल्की से मध्य बारिश होगी। तटीय आंध्रा प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानो पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि तेलंगाना और रायलसीमा में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Live status of Lightning and thunderGujarat

वही कोलकाता, लखनऊ, शिमला, वाराणसी में अच्छी बारिश होगी। जबकि चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और अहमदाबाद में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles