Skymet weather

31 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में अच्छी वर्षा के आसार

August 30, 2017 5:54 PM |


 

पिछले कुछ दिनों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद मुंबई में सड़कें तालाब बन गई थीं। फिलहाल भीषण वर्षा में अब कमी आ गई है जिससे ठप पड़ गया मुंबई का जन-जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है।

आइए डालते हैं एक नज़र देश भर के मौसम पर! शुरुआत मध्य भारत से

गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कच्छ में मध्यम से भारी जबकि दक्षिणी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत के अन्य भागों में बारिश में व्यापक कमी रहेगी। हालांकि मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल हल्की बारिश कहीं-कहीं जारी रह सकती है।

पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ रेखा कमजोर हो गई है और इस समय कोंकण से तटीय कर्नाटक तक मौसम को सामान्य रूप से प्रभावित कर रही है। इसके चलते पश्चिमी तटों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

दूसरी ओर दक्षिण भारत के अन्य भागों यानि आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश में कमी बनी रहेगी। हालांकि तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। यह सिस्टम जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश दे सकता है।

[yuzo_related]

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय राजस्थान से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है।

मॉनसून ट्रफ की स्थिति में बदलाव के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ेगी और इन भागों में कल हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि बिहार, झारखंड, उत्तरी ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश बढ़ जाएगी। इन भागों में मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try