29 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में भारी बारिश की संभावना

August 28, 2017 6:35 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर के पास से एक कमजोर पश्चिमी आगे निकल रहा है। हालांकि इसके चलते उत्तराखंड में कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी हल्की वर्षा के आसार हैं।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी मॉनसून सामान्य रूप से सक्रिय रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के मौसम का हाल देखें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम विशेष रूप से सक्रिय नहीं रहेगा और छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

ओड़ीशा में बारिश कम हो जाएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें जारी रह सकती हैं।

मध्य भारत का रुख करें तो छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में भी हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मुंबई सहित उत्तरी कोंकण गोवा और गुजरात में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

[yuzo_related]

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत का रुख करें तो यहाँ गुजरात से तटीय कर्नाटक तक बनी ट्रफ के प्रभाव से तटीय कर्नाटक में अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि केरल और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

Live status of Lightning and thunder

तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

दूसरी ओर रायलसीमा और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियों में कमी बनी रहेगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES