20 अगस्त मौसम पूर्वानुमान: झारखंड, बिहार, ओडिशा, विदर्भ में वर्षा

August 19, 2018 3:49 PM | Skymet Weather Team


उत्तरी ओडिशा और दक्षिण झारखंड में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में हलकी से मध्यम बारिश और दक्षिण झारखंड में भारी वर्षा की उम्मीद है।

दक्षिण भारत की बात करें तो, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसलिए, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश जारी रहेगी। केरल में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है। आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के बारे में बात करें तो दक्षिण गुजरात में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है, जिसके कारण गुजरात क्षेत्र, मुंबई, कोंकण और गोवा के साथ-साथ विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मध्य प्रदेश में भी मध्यम बारिश होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत का ज़िक्र करें तो पश्चिमी हिमालय पर बने पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून की अखिय रेखा की वजह से पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों के एक दो स्थानों में भारी बारिश हो सकती हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES