9 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश, मध्य भारत में गर्मी का कहर

April 8, 2019 8:00 PM|

उत्तर भारत से शुरू करें तो यहाँ पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। साथ ही, चक्रवती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान को प्रभावित कर रहा है। इन सिस्टम्स के चलते जम्मू कश्मीर में छिटपुट बारिश हो सकती है। तो दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, राजस्थान के कुछ भागों में आँधी तूफ़ान की आशंका है।

पूर्वी भारत के झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि बिहार के कुछ भागों, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसा ही कुछ हाल, पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिलेगा। उम्मीद है की मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश देखी जा सकती है।

मध्य भारत की ओर चलें तो आज भी गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है जिससे कहीं-कहीं लू जैसी स्थिति बन सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

दक्षिण भारत में एक ट्रफ़ रेखा पूर्वी भारत से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है। उम्मीद है की तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ भागों में बूँदा बाँदी देखने को मिल सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles