9 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश, दिल्ली में शुष्क मौसम

April 8, 2018 5:23 PM|

 

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इन सिमटामों के कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के काई इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार है। इन राज्यों के उचे हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है। उत्तराखंड के भी कुछ स्थानो पर मौसमी गतिवधि हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के भी कुछ स्थानो पर धूल भरी आँधी के साथ तेज हवाएँ बहेंगी। जबकि दिल्ली में मौसम शुष्क और गरम रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, एक चक्रवाती सिस्टम बिहार और झारखंड पर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती सिस्टम असम पर देखा जा सकता है। साथी ही इन दोनों सिस्टमो के बीच में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमो के चलते पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम के कई हिस्सों में और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरजन संभव है। कई स्थानो में हवा का प्रवाह भी तेज होगा। एक और ट्रफ रेखा बिहार से उत्तरी आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते ओड़ीशा के कुछ स्थानो पर बारिश होगी।

मध्य भारत में एक कमजोर चक्रवाती सिस्टम उत्तरी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। एक और ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। इन दोनों सिस्टमो के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाडा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानो पर हल्की बारिश और तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समोह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से से तमिलनाडू तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते तमिलनाडू के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।

एक और ट्रफ रेखा लक्षद्वीप, तटीय केरल, और कर्नाटक होते हुए से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है. इस सिस्टम के चलते, केरल और कर्नाटक के कुछ स्थानो पर हल्की बारिश और गर्जन होने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles