29 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश; गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में गर्म मौसम

April 28, 2018 4:19 PM | Skymet Weather Team


 

जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब इस क्षेत्र से दूर जा रहा है, जबकि इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब भी पश्चिम उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है। इस वजह से, उत्तर भारत में मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि पहाड़ियों के एक दो स्थानों पर बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं धूल भरी आँधी जैसे गतिविधि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश पर हो सकती है।

[yuzo_related]

एक ट्रफ़ रेखा पूर्वी भारत में देखी जा सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण भारत तक जा रही ट्रफ़ रेखा बरकरार है। इन प्रणालियों की वजह से पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है। इन गतिविधियों के साथ तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

मध्य भारत की बात करें तो राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र विशेष रूप से विदर्भ में मौसम बेहद गर्म रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण की ओर जाएँ तो केरल और बंगलौर समेत दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच तटीय आंध्र प्रदेश में भी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र है जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश देगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES