26 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी भारत में भीषण लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में अच्छी वर्षा

April 25, 2016 4:45 PM | Skymet Weather Team

 

देश के पूर्वी राज्य इस समय भीषण गर्मी से जहां उबल रहे हैं वहीं उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है जिससे लोगों को सुबह और शाम के समय सुहावने मौसम का आनंद मिल रहा है। दिन में भी तेज़ गर्मी से राहत है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में बारिश जैसी मौसमी हलचल के आसार नहीं हैं जिससे तापमान में अब बढ़ोत्तरी का क्रम शुरू होगा।

उधर पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश के चलते कुछ भागों में बाढ़ जैसे हालात बने रहने की संभावना है। यहां एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम को बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी मिल रही है जिससे यह सशक्त बना हुआ है। इन भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है। बारिश के चलते पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा है।

एक प्रभावी ट्रफ उत्तरी ओड़ीशा से तेलंगाना तक विकसित हो गई है। इस ट्रफ के आसपास वाले भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

हालांकि यह बारिश ओड़ीशा में जारी जानलेवा गर्मी से राहत दिलाने के लिए नाकाफी होगी। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी मंगलवार को लू प्रकोप जारी रहेगा।

महाराष्ट्र से कोमोरिन तक विंड डिस्कन्टीन्यूटी बनी हुई है। इसके प्रभाव से आंतरिक तमिलनाड़ु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। दक्षिणी राज्यों में भी तेज़ गर्मी से यह बारिश कोई विशेष राहत दिलाने में नाकाम रहेगी।

 

OTHER LATEST STORIES