Skymet weather

13 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में तापमान वृद्धि

April 12, 2018 7:14 PM |

 

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले दिनो से हो रही बारिश अब बंद हो जाएगी, क्योंकि यहा बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकाल गया है। इस बीच उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। हालांकि यह कमजोर है जिसके चलते जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में भी प्री मॉनसून वर्षा कल से अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएँ चलना शुरू होंगी। इस बदलाव से हमारा अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और गर्मी फिर से अपना शिकंजा कसेगी।

मध्य भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ पश्चिमी राजस्थान पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना हो सकती है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जना होने की संभावना है। शेष मध्य भारत के भागों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। मध्य प्रदेश और विदर्भ में दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कल भी मौसम में हलचल जारी रह सकती है। यहाँ बांग्लादेश पर बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से निरंतर आर्द्र हवाएँ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में चलती रहेंगी। जिससे समूचे पूर्वोत्तर भारत के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की प्री-मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

आखिर में दक्षिणी राज्यों के मौसम का हाल मध्य प्रदेश से कर्नाटक होते हुए केरल तक एक ट्रफ के चलते केरल और दक्षिणी आंतरिक तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों की तरह ही शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो जगहों पर बादलों की गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। कर्नाटक और तेलंगाना सहित शेष सभी दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का मौसम देखें तो दिल्ली में मौसम गर्म और शुष्क होगा। तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। मुंबई में गर्म और शुष्क मौसम के बीच उमस भी परेशान करेगी। कोलकाता में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसी तरह हैदराबाद में आसमान साफ और मौसम शुष्क तथा गर्म रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try