12 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान: लू की गिरफ़्त में पूर्वी व मध्य भारत, उत्तर में राहत

April 11, 2016 5:45 PM | Skymet Weather Team

 

पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके चलते उत्तर भारत के पर्वतीय भागों में मौसम साफ हो जाएगा। इन भागों में बीते एक हफ्ते से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। बदलते मौसमी परिदृश्य के बीच उम्मीद है कि मैदानी भागों में दिन में मध्यम से तेज़ हवाओं का प्रवाह बना रहेगा। जिसके चलते लगभग अगले 3 दिनों तक दिल्ली और आसपास के भागों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

पूर्वोत्तर क्षेत्र ही देश के ऐसे भाग होंगे जहां मंगलवार को बारिश होने का अनुमान है। यहां बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्मय बारिश दर्ज की जाएगी।

दक्षिण में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। साथ ही यहां विंड डिसकन्टीन्यूटी बनी हुई है। इस रेखा के आसपास के भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

पिछले कुछ दिनों से पूर्वी राज्यों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में लू से राहत बनी हुई थी। लेकिन लू यानि हीट वेब का प्रभाव फिर से पूर्वी भारत से मध्य भारत में भी बढ़ रहा है। अनुमान है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। इन भागों में रात का तापमान भी 28 से 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

पश्चिम बंगाल लू से सबसे अधिक प्रभावित होगा। यहां बांकुरा, आसनसोल और बर्धमान तथा आसपास के जि़लों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। इन भागों में गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है। जब हवा बदलकर समुद्री भागों से आएगी तभी राहत की कुछ उम्मीद की जा सकती है।

 

OTHER LATEST STORIES