10 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर भारत व केरल को छोड़कर देश के बाकी भागों में मौसम होगा शुष्क

April 9, 2017 5:14 PM | Skymet Weather Team

 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है जिसके चलते उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नए सप्ताह की शुरुआत साफ, शीतल और सुहावने मौसम के साथ होगी।

इस बीच पहाड़ों से आ रही शीतल मध्यम हवाओं का प्रवाह दिल्ली सहित उत्तर भारत और गंगा के मैदानी भागों तथा मध्य और पूर्वी राज्यों तक बना रहेगा। इन हवाओं के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। सुबह शीतल और सुहावनी होगी। मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी भारत में हवाओं में बना चक्रवाती सिस्टम कमजोर हो गया है। हालांकि यहाँ असम से ओड़ीशा तक बनी ट्रफ के प्रभाव से वातावरण में नमी पर्याप्त रहेगी जिसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। शेष पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आसपास के हिस्सों पर हवाओं में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा श्रीलंका पर बने चक्रवाती सिस्टम तक पहुँच रही। इन मौसमी सिस्टमों का असर बहुत अधिक नहीं होगा और बारिश का दायरा केरल तक ही सीमित बना रहेगा। दक्षिण भारत के शेष राज्यों में मौसम शुष्क और बेहद गर्म रहने की संभावना है।

विशेष गर्मी रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ और मराठवाड़ा में देखने को मिलेगी। इन भागों में पारा सामान्य से ऊपर 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES