आंध्र प्रदेश का 5 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: तटीय आंध्र प्रदेश में वर्षा में कमी आने के आसार

November 4, 2016 3:20 PM | Skymet Weather Team

 

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर में आगे बढ़ रहा है इसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शनिवार को कम हो जाएंगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। रायलसीमा क्षेत्र में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन आंध्र प्रदेश के बाकी सभी भागों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे जिससे दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

प्रमुख स्थानों पर तापमान का ज़िक्र करें तो विशाखापत्तनम में दिन में 30 डिग्री जबकि सुबह के समय 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है। अनंतपुर में दिन में पारा रहेगा 34 डिग्री के आसपास। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES