आंध्र प्रदेश का 3 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: तटीय आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार

November 2, 2016 4:00 PM | Skymet Weather Team

 

बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तटीय भागों के पास एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से तेज़ हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। रायलसीमा में भी गुरुवार को हल्की वर्षा होने के आसार हैं। बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

बादल छाने के चलते दिन के तापमान में गिरावट होगी। विशाखापत्तनम में अधिकतम का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होगा जबकि 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा। अनंतपुर में अधिकतम 33 तो न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया जा सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES