आंध्र प्रदेश का 26 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: आंध्र प्रदेश में सामान्य से कम तापमान के चलते रात शीतल होगी

November 25, 2016 4:30 PM | Skymet Weather Team

 

आंध्र प्रदेश के सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तटीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

तेज़ खिली धूप के प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा। हालांकि राज्य के कई इलाकों में सामान्य से कम चल रहे न्यूनतम तापमान के चलते रात में मौसम शीतल होगा। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

नेल्लोर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अनंतपुर में दिन में 32 और सुबह 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES