आंध्र प्रदेश का 18 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: सभी हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहेगा पारा

November 17, 2016 3:32 PM | Skymet Weather Team

 

आंध्र प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मॉनसून के प्रदर्शन में सुधार के आसार फिलहाल कम हैं। रायलसीमा में आंशिक बादल जबकि तटीय भागों में छिटपुट बादल छा सकते हैं। हालांकि राज्य के सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। समूचे आंध्र प्रदेश में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवा चलेगी। मौसमी हलचल नहीं होने के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जाएगा। रायलसीमा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री जबकि तटीय आंध्रा में सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहेगा।

अनंतपुर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री होगा पागा। काकीनाड़ा में 31 डिग्री दिन में तो 24 डिग्री सेल्सियस रात में तापमान रहने की उम्मीद है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES