आंध्र प्रदेश का 16 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश व रायलसीमा में हल्की वर्षा के आसार

November 15, 2016 2:00 PM | Skymet Weather Team

 

आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय भागों और रायलसीमा में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। शेष हिस्सों में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। समूचे आंध्र प्रदेश में हवा का प्रवाह पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से होगा।

तटवर्ती आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और रायलसीमा में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना के बीच अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

प्रमुख स्थानों पर तापमान आप यहाँ देख सकते हैं। नेल्लोर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री होगा पागा। कुरनूल में 32 डिग्री दिन में तो 16 डिग्री सेल्सियस रात में तापमान रहने की उम्मीद है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES