आंध्र प्रदेश का 11 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: आंध्र प्रदेश में सुबह शीतल होगी, दिन रहेगा गर्म

November 10, 2016 1:30 PM|

 

आंध्र प्रदेश के सभी भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल दिख सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना इन भागों में भी नहीं है।

तेज़ धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक बने रहने के आसार हैं। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीच रहेगा और सभी भागों में यह 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा।

नेल्लोर में अधिकतम 34 जबकि न्यूनतम 22 डिग्री तापमान होगा। वहीं कुरनूल में दिन में 32 डिग्री तो सुबह 17 डिग्री तापमान रहने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles