Skymet weather

9 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली पर प्रदूषण की पड़ेगी मार, कड़ाके की सर्दी के लिए थोड़ा इंतज़ार

December 8, 2019 7:12 PM |

सर्दी का मौसम अपने पीक पर पहुँचने वाला है। इसके लिए पहाड़ों पर बर्फबारी का एक अच्छा स्पैल ज़रूरी है, जो जल्द ही आने भी वाला है। दो-तीन दिनों का इंतज़ार कीजिए पहाड़ों पर बर्फबारी मैदानों में बारिश और देश के कई इलाकों में ठंडक जल्द आने वाली है। फिलहाल 9 दिसम्बर के मौसम पूर्वानुमान की शुरुआत दक्षिण भारत से....... अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी भागों पर एक डिप्रेशन बना हुआ है। यह सिस्टम भारत के तटों से काफी दूर निकल गया है जिससे दक्षिणी राज्यों में यह कोई मौसम नहीं देने वाला।

हालांकि इसके प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में 24 घंटों तक तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। साथ ही उम्मीद है कि तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय भागों और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर जबकि आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत की बात करें तो पिछले दिनों की तरह सोमवार को भी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में खिली धूप होगी। हालाँकि पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव के लिए 10-11 दिसम्बर तक का इंतज़ार करना होगा क्योंकि एक एक्टिव WD आ रहा है, जो अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों तक पहुँच गया है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम बदल जाएगा। सभी भागों में होगी बारिश।

फिलहाल उत्तर में पहाड़ों से मैदानों तक मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में शुष्क हवाओं चलती रहेंगी। लेकिन हवाओं की रफ्तार अधिक नहीं होगी जिससे दिल्ली प्रदूषण और बढ़ सकता है।

पूर्वी भारत के मौसम में भी बहुत कुछ अगले 24 घंटों के दौरान नहीं बदलेगा। बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर एक सर्कुलेशन बना है लेकिन यह moisture लाने में नाकाम होगा जिससे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में किसी भी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा दिखाई देगा। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी भारत के राज्यों रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try