Skymet weather

5 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात अंफन के कारण महाराष्ट्र व गुजरात पर समुद्री हालात बेहद खराब

December 4, 2019 7:21 PM |

इस समय अरब सागर पर एक साथ दो सिस्टम्स बने हुए हैं। जहां चक्रवात पंबन सोमालिया की तरफ बढ़ रहा है। तो चक्रवात अंफन मध्य-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। इसका प्रभाव कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र औ दक्षिणी गुजरात पर हल्की बारिश के रूप में देखा जाएगा। इस बीच महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात पर समुद्री हालात बेहद खराब रहेंगे। यहाँ पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और विदरभ में मौसम शुष्क ही रहेगा।

नीचे दक्षिण भारत में, बारिश में अब कमी आएगी। तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में एक-दो जगह हल्की बारिश की संभावना है। तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहेगा। वहीं, चेन्नई और बेंगलुरु में हल्की बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत की बात करें तो, ठंडी उत्तरी हवाएँ चलने के कारण, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान और गिरेंगे। पहाड़ों का मौसम ठंडा और आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में आ सकता है।

अंत में देश के पूर्वी व पूर्वोत्तर हिस्सों की बात करें तो, यहाँ ज़्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क ही रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रात के तापमान गिरेंगे। मेघालय, मिज़ोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try