28 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: अमृतसर, करनाल, चुरू, दिल्ली, बरेली और लखनऊ समेत उत्तर भारत में सर्दी का कहर

December 27, 2019 7:55 PM|

इस समय देश के अधिकांश हिस्सों पर मौसम साफ हो गया है। कुछ एक इलाके ही हैं जहां बारिश हो रही है। लेकिन इस समय बारिश नहीं वेदर न्यूज़ से जुड़ी हेडलाइन है उत्तर भारत पर जारी कोल्ड वेब। उत्तर भारत में उत्तर से बर्फीली हवाएँ आती रहेंगी जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के शहरों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। इससे शीतलहर का प्रकोप आज और अधिक इलाकों पर शुरू हो जाएगी। यानि अभी और ठिठुरना है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में बीते चार-पाँच वर्षों बाद इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

अमृतसर, अंबाला करनाल, गंगानगर, चुरू, दिल्ली-एनसीआर, बरेली और लखनऊ समेत कुछ शहरों में मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहेगा जिससे धूप का असर नहीं बढ़ेगा। ज़ाहिर है दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना रहेगा। यानि कोल्ड डे कंडीशंस की मुसीबत बनी रहेगी। मध्य भारत में अब सभी जगहों पर मौसम साफ हो जाएगा। इससे उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा से ठंडी हवाएँ मध्य भारत को भी अपने कब्जे में कर लेंगी जिससे राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में पारा सामान्य से नीचे ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

एक ट्रफ श्रीलंका से आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी हवाएँ बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश पर आ रही हैं। इसके चलते केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु में बारिश कम हो गई है। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। चेन्नई, बंगलुरु और हैदराबाद में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्वी भारत के मौसम का हाल देखें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ हिल स्टेशनों पर बर्फबारी हो सकती है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार सहित झारखंड में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है क्योंकि इन भागों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चलेंगी। झारखंड को छोडकर इन राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles