25 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में होगी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर

December 24, 2019 7:14 PM|

मध्य भारत के भागों पर कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बना हुआ है। इसलिए उम्मीद है कि मुंबई, नाशिक, नागपुर, पुणे, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर सहित महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। विदर्भ और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि की गतिविधियां दिख सकती हैं। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। राजस्थान और गुजरात में मौसम लगभग शुष्क रह सकता है।

दक्षिण में भी बारिश बढ़ रही है। northeast मॉनसून सक्रिय हो रहा है। इसके चलते तमिलनाडु में बारिश बढ़ जाएगी। हालांकि, चेन्नई में केवल हल्की बारिश के ही आसार हैं। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दूसरी ओर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। इन राज्यों में दो दिनों के बाद बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में शुष्क और ठंडी हवाएँ जारी रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इससे रात में भी शीतलहर शुरू हो सकती है। अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे कंडीशन्स बनी रहेगी। शीतलहर भी चलने के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पहाड़ी राज्यों में मौसम शुष्क है। आगे भी कई दिनों तक बर्फ गिरने के आसार नहीं हैं। दिन धूप खिल सकती है लेकिन सुबह और रात में शीतलहर चलती रहेगी। अगर आप क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं, अगले कुछ दिन गिरती हुई बर्फ तो नहीं दिखेगी। लेकिन गुलमर्ग, कुलगाम, श्रीनगर, शिमला, लाहौल स्पीति, रोहतांग पास और केदारनाथ जैसे ऊंचे स्थानों पर पहाड़ियाँ बर्फ की सफ़ेद चादर में लिपटी नज़र आएंगी। गर्म कपड़े ले जाना मत भूलिएगा नहीं कड़ाके की ठंड बुरा हाल कर सकती है।

इस बीच मध्य भारत पर बने कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन के चलते झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles