19 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: श्रीनगर, शिमला, बद्रीनाथ में फिर से बर्फबारी, दिल्ली में सर्दी रहेगी जारी

December 18, 2019 8:02 PM | Skymet Weather Team

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू और कश्मीर के पास आ गया है। यह सिस्टम पहाड़ी राज्यों का मौसम बदलेगा। अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर, कुलगाम, कुल्लू, मनाली, कुफ़री, कार्गिल, केदारनाथ जैसे ऊंचे हिल स्टेशनों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

इस सिस्टम के कारण मैदानी राज्यों में भी आंशिक बादल छा सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में पहले से जारी कोल्ड डे कंडीशंस में बदलाव होगा। दिन में भीषण सर्दी से राहत मिल जाएगी। लेकिन सुबह इन भागों में शीतलहर जसे हालात बने रहेंगे। दिल्ली में प्रदूषण अभी परेशान नहीं करेगा।

मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश में कोहरा छा सकता है और सुबह सर्दी होगी। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के भी कई शहरों पर उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात का तापमान कई जगहों पर सामान्य से नीचे रहेगा जिससे सामान्य से अधिक सर्दी इन राज्यों में लोग कर सकते हैं। मध्य भारत में 20 दिसम्बर से कुछ बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वी भारत में भी ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ अपना प्रभाव दिखा रही हैं। वाराणसी, पटना, गया, रांची, भुंवेश्वर और कोलकाता सहित अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान कुछ और गिर सकता है जिससे कड़ाके की ठंड पीछा नहीं छोड़ेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

पूर्वोत्तर राज्यों में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और नीचे भागों में बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में northeast मॉनसून revive नहीं हो रहा है। हालांकि moisture बंगाल की खाड़ी से आ रहा है जिसके चलते तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

जबकि कर्नाटक, तेलंगाना में शुष्क मौसम बरकरार रहेगा। तटीय कर्नाटक के शहरों और दक्षिणी कोंकण व गोवा में दिन में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES