Skymet weather

17 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मध्यम से घने कोहरे की उम्मीद

December 16, 2019 6:14 PM |

पहाड़ों के उत्तरी भागों में शुष्क मौसम की स्थिति जारी रहेगी। शीतलहर की स्थिति कई क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ देखने को मिल सकती है, विशेषकर उत्तर के पहाड़ी इलाकों में मौसम ठंडा रहेगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में, उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाएँ चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली सुधार के साथ दिन में सर्दी का ज्यादा अहसास हो सकता है।

उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना है। दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ मध्यम कोहरे की स्थिति देखी जा सकती है। जबकि प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा।देश के पूर्वी और उत्तरपूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते है, दक्षिणी झारखंड पर ट्रफ अब कमज़ोर हो गई है और नागालैंड और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जाता है।

अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है। शुष्क मौसम देश के पूर्वी भागों में देखा जाएगा। जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाएँ पूर्वी भारत पर बहेंगी, इस प्रकार झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में दिन के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और पूरे पूर्वी राज्यों का न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

जबकि, ओडिशा के तटीय इलाकों के एक दो स्थानों पर घने कोहरे की उम्मीद है। हमारे देश के मध्य भागों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की संभावना है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

दक्षिण में, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट पर मध्यम गति से उत्तर-पूर्वी हवाएँ चलेंगी। इसलिए, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के भागों में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try