15 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली प्रदूषण में होगा सुधार, उत्तर प्रदेश व बिहार में बारिश

December 14, 2019 7:30 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें, तो पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी अब कम हो जाएगी। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में शुष्क ठंडी हवाएँ बहने के कारण, तापमानों में कमी आएगी। दिल्ली समेत यहाँ पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली प्रदूषण में कुछ सुधार आने का अनुमान है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से पूर्वोत्तर भारत तक बढ़ रही है। इसके चलते, झारखंड, दक्षिणी बिहार, साथ लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड में भी बारिश संभव है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और साथ लगे उत्तरी महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण भारत की बात करें तो, यहाँ तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, तेलंगाना और साथ लगे आंध्र प्रदेश पर भी एक-दो जगह बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles