Skymet weather

9 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी तटों पर होगी भारी मॉनसून वर्षा

August 8, 2019 7:42 PM |

शुरुआत मध्य भारत के भागों से क्योंकि मॉनसून की सबसे ज्यादा हलचल मध्य भारत और पश्चिमी तटीय भागों में ही देखने को मिल रही है। मध्य भारत पर पहुंचा डिप्रेशन पश्चिमी दिशा में बढ़ता रहेगा और कमजोर होकर निम्न दबाव बन जाएगा।

इसके प्रभाव से गुजरात में अधिकांश स्थानों पर और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में भी अच्छी वर्षा हो सकती है। खासकर चित्तौड़गढ़, माउंट आबू, उदयपुर, कोटा, बारन और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र में बारिश काफी कम हो जाएगी।

लेकिन महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में मुंबई, ठाणे और दहानू में बारिश बढ़ सकती है। रत्नागिरी और महाबलेश्वर में पहले की तरह भारी वर्षा जारी की संभावना है। इन भागों में 10 अगस्त तक मूसलाधार वर्षा होगी।

पूर्वी भारत का मौसम देखें तो मॉनसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ रही है। इस समय यह बिहार और अरुणाचल प्रदेश के करीब पहुंच गई है।

इसके चलते असम, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़िशा के लगभग सभी क्षेत्रों और झारखंड में मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन कोलकाता में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों में बारिश बढ़ने की संभावना है। गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत की भागों में पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग सभी स्थानों पर सूखा रहेगा हालांकि छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान शुष्क मौसम के आसार हैं बारिश की उम्मीद नहीं है।  हवाओं में नमी घटेगी और तेज धूप रहेगी कर देगी जिसके कारण इन भागों में तापमान में काफी वृद्धि हो सकती है। 

जयपुर में भी हल्की वर्षा हो सकती है लेकिन चुरू, गंगानगर, बाड़मेर और जसलमेर में मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना बन सकती है।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में दक्षिण माचल प्रदेश उत्तराखंड और दक्षिणी जम्मू और कश्मीर में कुछ समय के लिए बारिश का झोंका आ सकता है। 

दक्षिण भारत में पश्चिमी तटों पर गोवा से लेकर कर्नाटक और केरल तक मूसलधार मानसून वर्षा जारी रहने की संभावना है। उत्तरी तटीय कर्नाटक और गोवा में जनजीवन प्रभावित रहेगा। 

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के शहरों में भी कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश में काफी कमी आ जाएगी। तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर पहले से ही बारिश नहीं हो रही है। चेन्नई सहित तमिलनाडु और रायसलीमा में गर्म और उमस परेशान करेगी। 

बंगलुरु और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try